दिल्ली पुलिस, NSG ने IGI, मेट्रो स्टेशन, स्कूल में सुरक्षा अभ्यास किया

दिल्ली पुलिस, NSG ने IGI, मेट्रो स्टेशन, स्कूल में सुरक्षा अभ्यास किया

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) के साथ मिलकर शुक्रवार देर रात और शनिवार तड़के यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई), राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में सुरक्षा अभ्यास किया। लगभग 200 विद्यालयों को बम की झूठी खबर मिलने के कुछ दिन बाद यह अभ्यास किया गया। एनएसजी कमांडो और दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार रात 10 बजे आईजीआई हवाई अड्डे पर अभ्यास किया। अभ्यास के हिस्से के रूप में हवाई अड्डे की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ)…

Read More

ऑनलाइन कट्टरपंथ वैश्विक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण चुनौती है: भारत

ऑनलाइन कट्टरपंथ वैश्विक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण चुनौती है: भारत

भारत ने “अच्छे आतंकवाद और बुरे आतंकवाद” के बीच कोई अंतर नहीं होने की बात को रेखांकित करते हुए कहा है कि ऑनलाइन कट्टरपंथ वैश्विक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती है। फ्रांस के ल्योन में नेशनल सेंट्रल ब्यूरो के प्रमुखों के हाल ही में संपन्न 19वें इंटरपोल सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद ने संगठित अपराध, आतंकवाद और चरमपंथी विचारधाराओं के बीच साठगांठ से उत्पन्न चुनौतियों पर प्रकाश डाला। प्रवीण सूद ने कहा कि ऑनलाइन कट्टरपंथ वैश्विक सुरक्षा के…

Read More

दिल्ली आबकारी नीति मामले में ED ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया

दिल्ली आबकारी नीति मामले में ED ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में विनोद चौहान नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा इस मामले में यह 18वीं गिरफ्तारी है। विनोद चौहान पर ‘साउथ ग्रुप’ द्वारा दी गई कथित रिश्वत की राशि गोवा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के प्रचार अभियान के लिए हस्तांतरित करने का आरोप है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनकी पार्टी के सहयोगी और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, भारत राष्ट्र समिति…

Read More

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रन से हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रन से हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शुक्रवार को यहां मुंबई इंडियंस को 24 रन से शिकस्त दी। जीत के लिए 170 रन का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 18.5 ओवर में 145 रन पर आउट हो गयी। टीम के लिए सिर्फ सूर्यकुमार यादव (56) ही बल्ले से बड़ा स्कोर बना पाये। अंक तालिका में कोलकाता दूसरे स्थान बनी हुई है जबकि मुंबई की प्‍ले ऑफ की दौड से बाहर हो गई है। प्रतियोगिता में आज शाम साढे सात बजे बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का…

Read More