आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 5 नवम्बर 2021

मेष राशिफल: अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं।पारिवारिक विवाद आपसी समझ से हल होगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। सामाजिक मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृषभ राशिफल: व्यापारिक नए अनुबंध हो सकते हैं। परिजनों के साथ यात्रा के योग हैं। धर्म कर्म में रूचि बढेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। घर परिवार में सम्मान वृद्धि होगी। उद्योग में नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।

मिथुन राशिफल: आत्मविश्वास की अधिकता से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। कार्य करने के तरीक़े बदलने से आगे बढ़ेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

कर्क राशिफल: संतान को लेकर मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। व्यापार में शत्रु सक्रिय होंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा।

सिंह राशिफल: अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी से कार्य करें। जीवन में बड़ों का अनुभव आपके लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, अन्यथा ये आपके लिए नुकसानदेय हो सकता है।

कन्या राशिफल: जान जोखिम के कार्यों से दूर रहे। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहे। संचित धन का उपयोग होगा, संतान सुख की प्राप्ति सम्भव है।

तुला राशिफल: जीवन में कई रंग हैं, अत: इसमें उतार चडाव आते हैं आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुसकान आप के साथ ही कई अन्य लोगों का भी होगा। कारोबार में उन्नति के योग बन रहे है। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक राशिफल: नौकरी व्यवसाय में भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन की संभावना के बीच नई मशीनरी का प्रयोग लाभ देगा।

धनु राशिफल: विवाह योग्य जातकों को परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। धन लाभ क़े योग हैं। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। परिज़नों क़े प्रति कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं।

मकर राशिफल: व्यस्तता की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे, अपने काम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य करना सीखें। नौकरी में जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। कार्य विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतो का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशिफल: जीवन में बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलते हुए दूसरों को गलती निकालना बंद करें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। तेल तिलहन और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है।

मीन राशिफल: केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, बल्कि अपनी जिम्मेदारियों का भी पूर्ण वहन करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में बदलाव के योग के बीच आर्थिक लाभ होगा।

Related posts

Leave a Comment