गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती आज

रवींद्रनाथ ठाकुर जयंती

आज गुरूदेव रबींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती है। इस अवसर पर विश्व स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें शांतिनिकेतन, विश्वभारती विश्वविद्यालय और पश्चिम बंगाल तथा बांग्लादेश में प्रमुख आयोजन शामिल हैं। उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने पोचीशे बोइशाख के अवसर पर गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि गुरुदेव टैगोर का योगदान साहित्य के क्षेत्र से कहीं अधिक व्यापक था। उन्‍होंने गुरुदेव को एक अग्रणी विचारक,…

Read More

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन के यु्द्धविराम की घोषणा की

रूस यूक्रेन युद्धविराम ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन के यु्द्धविराम की घोषणा की है। युद्धविराम आज से 11 मई तक रहेगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि यह प्रस्ताव उन्होंने स्वयं रखा था और इसमें दोनों पक्षों के एक-एक हज़ार कैदियों का आदान-प्रदान भी शामिल होगा। यह युद्धविराम रूस के विजय दिवस के मौके पर हो रहा है, जो हर साल 9 मई को मनाया जाता है। यह दिन द्वितीय विश्व युद्ध में नाज़ी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर को भारत की दृढ़ता, एकता और सभ्यतागत शक्ति का शाश्वत प्रतीक बताया

सोमनाथ मंदिर पर पीएम मोदी बयान

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में सोमवार को गुजरात जाएंगे। देश के प्रथम राष्‍ट्रपति राजेन्‍द्र प्रसाद ने 11 मई सन 1951 में पुन:निर्मित सोमनाथ मंदिर का शुभारंभ किया था। प्रधानमंत्री ने आज एक राष्‍ट्रीय दैनिक में लिखे लेख में यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ महीनों के भीतर सोमनाथ मंदिर से जुड़े दो महत्‍वपूर्ण आयोजनों में शामिल होना उनके लिए सौभाग्‍य की बात है। प्रधानमंत्री ने सोमनाथ को भारत की सभ्‍यतागत शक्ति और मज़बूती का प्रतीक बताया।…

Read More

महाराष्‍ट्र और गुजरात आज अपना स्‍थापना दिवस मना रहे हैं

महाराष्ट्र गुजरात स्थापना दिवस

महाराष्‍ट्र और गुजरात आज अपना स्‍थापना दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर महाराष्‍ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मुंबई के लोक भवन में राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और राज्य गीत की प्रस्तुति के बीच तिरंगा फहराया। हमारी संवाददाता ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज हुतात्मा स्मारक पर संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने महाराष्ट्र को भारत का पावरहाउस और विकास का इंजन बताया। मुख्यमंत्री…

Read More