DRDO ने स्क्रैमजेट कंबस्टर के सफल परीक्षण से हाइपरसोनिक मिसाइल विकास में बड़ी सफलता हासिल की

DRDO हाइपरसोनिक मिसाइल परीक्षण

  डीआरडीओ की रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) ने अपने सक्रिय रूप से कूल्ड फुल स्केल स्क्रैमजेट कंबस्टर का व्यापक और दीर्घकालिक परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न करके हाइपरसोनिक मिसाइलों के विकास में एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष जनवरी में 700 सेकंड से अधिक समय तक चले एक सफल परीक्षण के बाद 9 मई, 2026 को हैदराबाद में अत्याधुनिक स्क्रैमजेट कनेक्ट पाइप टेस्ट (एससीपीटी) सुविधा में 1200 सेकंड से अधिक समय तक चलने वाला एक सफल परीक्षण आयोजित किया गया। इस कंबस्टर को डीआरडीएल द्वारा डिजाइन और विकसित…

Read More

केंद्र ने नियमों के प्रकाशन के साथ चार श्रम संहिताएं लागू कीं

केंद्र सरकार ने श्रम संहिता के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इससे केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, स्वायत्त निकायों और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य समय पर वेतन का भुगतान, अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा अंशदान, ठेकेदारों और प्रमुख नियोक्ताओं की अधिक जवाबदेही तथा श्रम कानूनों के उल्लंघन के खिलाफ मजबूत प्रवर्तन व्‍यवस्‍था सुनिश्चित होगी। इन उपायों से संविदा कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी और वैधानिक देय राशियों के भुगतान…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुवेंदु अधिकारी को आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री शपथ

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सुवेंदु अधिकारी को आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी ने जनता से गहरे जुड़ाव रखने वाले और उनकी आकांक्षाओं को करीब से समझने वाले नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आगामी कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी। प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू और निसीथ प्रमाणिक को भी बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी…

Read More

गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती आज

रवींद्रनाथ ठाकुर जयंती

आज गुरूदेव रबींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती है। इस अवसर पर विश्व स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें शांतिनिकेतन, विश्वभारती विश्वविद्यालय और पश्चिम बंगाल तथा बांग्लादेश में प्रमुख आयोजन शामिल हैं। उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने पोचीशे बोइशाख के अवसर पर गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि गुरुदेव टैगोर का योगदान साहित्य के क्षेत्र से कहीं अधिक व्यापक था। उन्‍होंने गुरुदेव को एक अग्रणी विचारक,…

Read More