अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वे यूक्रेन युद्ध समाप्त करने में मदद के लिए रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच आमने-सामने की बातचीत का प्रबंध करेंगे। अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि कल रात व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अन्य यूरोपीय नेताओं की मेज़बानी के बाद उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से बातचीत की। डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच बैठक की तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्थान…
Read MoreAuthor:
प्रधानमंत्री मोदी ने जीवन और व्यापार में सुगमता लाने के लिए अगली पीढ़ी के सुधारों पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अगली पीढ़ी के सुधारों के रोडमैप पर विचार-विमर्श के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य तीव्र और व्यापक सुधार लाना है, जिससे जीवन की सुगमता बढ़ेगी, कारोबार में आसानी होगी और समावेशी समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा: “अगली पीढ़ी के सुधारों के रोडमैप पर चर्चा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। हम सभी क्षेत्रों में तेजी से सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं जिससे जीवन की सुगमता बढ़ेगी, कारोबार में आसानी होगी और…
Read MoreNHAI ने टोल प्लाजा पर सैन्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाली टोल संग्रह एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई की
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एनएच-709ए के मेरठ-करनाल खंड पर 17 अगस्त 2025 को भूनी टोल प्लाजा पर सैन्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले टोल कर्मचारियों से जुड़ी एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई की है। इस टोल प्लाजा पर एक सैन्यकर्मी और टोल कर्मचारियों के बीच हुई बहस मारपीट में बदल गई थी। एनएचएआई ने स्थिति को संभालने और कर्मचारियों के अनुशासन को सुनिश्चित करने में एजेंसी की विफलता के कारण टोल संग्रह एजेंसी, मेसर्स धर्म सिंह पर अनुबंध समझौते के गंभीर उल्लंघन के मद्देनजर 20 लाख रुपये का…
Read More2027 तक गगनयान, 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन, 2040 तक चंद्रमा पर उतरना विकसित भारत के रोडमैप का हिस्सा है: डॉ. जितेंद्र सिंह
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि सुभांशु शुक्ला द्वारा अंतरिक्ष में किए गए प्रयोग भारत को “विश्वबंधु” भारत के रूप में दर्शाते हैं क्योंकि ये प्रयोग चाहे स्वदेशी उपकरणों का उपयोग करके एक भारतीय द्वारा किए गए हों लेकिन इनका लाभ पूरी मानव जाति को मिलेगा। मुख्य तौर पर, ये प्रयोग जीवन विज्ञान और पादप शरीरक्रिया विज्ञान से संबंधित थे। लोकसभा में…
Read More