केंद्रीय बजट 2026-27 अगले महीने की पहली तारीख, रविवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा। संसद का बजट सत्र इस महीने की 28 तारीख से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में बताया कि सदन में बजट पेश करने की प्रक्रिया पहली फरवरी को सवेरे 11 बजे शुरू होगी। इससे पहले, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि बजट सत्र का पहला चरण, जो 28 जनवरी से शुरू होगा और 13 फरवरी…
Read Moreएपीडा ने छत्तीसगढ़ से कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए रायपुर में क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया
छत्तीसगढ़ को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के निर्यात के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में, छत्तीसगढ़ में आयोजित दूसरे भारत अंतर्राष्ट्रीय चावल शिखर सम्मेलन के दौरान रायपुर में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़, अपने समृद्ध और विविध कृषि-पारिस्थितिकी तंत्र के साथ, उत्पादों की एक…
Read MoreDRDO ने गतिशील लक्ष्य पर उच्च स्तरीय आक्रमण क्षमता वाली MPATGM मिसाइल का सफल परीक्षण किया
डीआरडीओ की रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला, हैदराबाद द्वारा महाराष्ट्र के अहिल्या नगर स्थित केके रेंज में उच्चतम आक्रमण क्षमता वाली तीसरी पीढ़ी की फायर एंड फॉरगेट मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) का 11 जनवरी, 2026 को सफल उड़ान परीक्षण किया गया। स्वदेशी रूप से विकसित इस एमपीएटीजीएम में इमेजिंग इन्फ्रारेड (आईआईआर) होमिंग सीकर, ऑल इलेक्ट्रिक कंट्रोल एक्चुएशन सिस्टम, फायर कंट्रोल सिस्टम, टैंडम वारहेड, प्रणोदन प्रणाली और उच्च प्रदर्शन लक्ष्यीकरण प्रणाली जैसी अत्याधुनिक स्वदेशी प्रौद्योगिकियां शामिल हैं, जिन्हें डीआरडीओ की सहयोगी प्रयोगशालाओं जैसे अनुसंधान केंद्र इमारत (हैदराबाद), टर्मिनल बैलिस्टिक्स…
Read Moreउपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया, स्नातक छात्रों को बधाई दी और उनसे अपने ज्ञान और कौशल को राष्ट्र की सेवा में समर्पित करने का आग्रह किया। उपराष्ट्रपति ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके उपदेशों का स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका उद्देश्य चरित्र निर्माण करना, बुद्धि को सुदृढ़ करना और व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाना होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि उचित शिक्षा और…
Read More