प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना के वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन किया। यह भारत के औद्योगिक और वस्त्र विकास में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उपलब्धि है। 1695.54 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह देश का पहला कार्यरत पीएम मित्र पार्क है और भारत सरकार की 5 एफ परिकल्पना – फार्म टू फाइबर टू फैक्ट्री टू फैशन टू फॉरेन – को साकार करता है। प्रधानमंत्री ने परियोजना का उद्घाटन करते हुए कहा कि वारंगल स्थित पीएम मित्र पार्क हमारे देश में वस्त्र क्रांति को गति देगा और…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के हैदराबाद में लगभग ₹9,400 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना के हैदराबाद में लगभग ₹9,400 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय और वैश्विक, दोनों ही स्तरों पर हैदराबाद के परिवर्तनकारी महत्व की जानकारी दी। तेलंगाना और पूरे देश के तीव्र विकास को गति देने में इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए, उन्होंने बताया कि आज शुरू की गई कई बड़े पैमाने की परियोजनाएं किस तरह तेलंगाना को प्रमुख विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि…
Read Moreहिमंता बिस्वा सरमा असम में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने गए
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर हिमंत बिस्वा सरमा को भाजपा और एनडीए–दोनों के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। आज सुबह गुवाहाटी में हुई बैठक में, रंजीत कुमार दास, बिस्वजीत दैमारी, अजंता निओग, राजदीप रॉय, अशोक सिंघल और पीयूष हजारिका सहित आठ भाजपा विधायकों ने डॉक्टर हिमंत बिस्वा सरमा के नाम का प्रस्ताव रखा। असम गण परिषद के 10 विधायकों और बीपीएफ विधायकों की उपस्थिति में एनडीए के नेता के रूप में डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा का नाम प्रस्तावित किया गया। इसके बाद भाजपा के…
Read MoreDRDO ने स्क्रैमजेट कंबस्टर के सफल परीक्षण से हाइपरसोनिक मिसाइल विकास में बड़ी सफलता हासिल की
डीआरडीओ की रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) ने अपने सक्रिय रूप से कूल्ड फुल स्केल स्क्रैमजेट कंबस्टर का व्यापक और दीर्घकालिक परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न करके हाइपरसोनिक मिसाइलों के विकास में एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष जनवरी में 700 सेकंड से अधिक समय तक चले एक सफल परीक्षण के बाद 9 मई, 2026 को हैदराबाद में अत्याधुनिक स्क्रैमजेट कनेक्ट पाइप टेस्ट (एससीपीटी) सुविधा में 1200 सेकंड से अधिक समय तक चलने वाला एक सफल परीक्षण आयोजित किया गया। इस कंबस्टर को डीआरडीएल द्वारा डिजाइन और विकसित…
Read More

