रीका ने ईरान के साथअम युद्धविराम अनिश्चितकाल तक बढ़ाने की घोषणा की, लेकिन समुद्री मार्गों की नाकेबंदी जारी रहेगी

अमेरिका ईरान युद्धविराम और समुद्री नाकेबंदी

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच शांति वार्ता जारी रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। अमरीका और ईरान के बीच दो सप्ताह का युद्धविराम आज समाप्त होने वाला था। राष्ट्रपति ट्रम्प ने बताया कि पाकिस्तान के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा जब-तक ईरान कोई साझा प्रस्ताव पेश नहीं करता, तब-तक ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रहेगी। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप…

Read More

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की आज पहली बरसी

पहलगाम आतंकी हमला पहली बरसी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की आज पहली बरसी है। पिछले साल इसी दिन, पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। इनमें ज्‍यादातर लोग पर्यटक थे इस जघन्य कृत्य ने पूरे देश को झकझोर दिया था। दुनिया भर की सरकारों और नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा की थी। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में, भारतीय सशस्त्र बलों ने पिछले साल 6 और 7 मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ शुरू किया। ऑपरेशन सिंदूर को याद करते हुए भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर…

Read More

प्रधानमंत्री ने केरलम के त्रिशूर स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया, PMNRF से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

त्रिशूर पटाखा फैक्ट्री हादसा पीएम राहत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरलम के त्रिशूर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे की वजह से हुई लोगों की मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा: “केरलम के त्रिशूर में एक पटाखा फैक्ट्री…

Read More