प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

PM Modi राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों को भारत की वैज्ञानिक क्षमता, आत्मनिर्भरता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया। उन्होंने वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने दुनिया को भारत की ताकत से परिचित कराया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज तकनीक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जो नवाचार को बढ़ावा देने, नए अवसर पैदा करने और देश के विकास को गति देने का कार्य कर रही…

Read More

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने के ममता बनर्जी का प्रस्‍ताव खारिज किया

ममता बनर्जी विपक्षी मोर्चा प्रस्ताव खारिज

  पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वामपंथी दलों ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने के ममता बनर्जी का प्रस्‍ताव खारिज कर दिया है। ममता बनर्जी ने कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और कट्टर वाम दलों सहित सभी विपक्षी दलों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया था। कांग्रेस प्रवक्ता सौम्या ऐच रॉय ने ममता बनर्जी की अपील खारिज करते हुए पूछा कि वह कट्टर वामपंथी समूह की बात क्‍यों कर रही हैं। उन्‍होंने 2013 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ माओवादी हिंसा का भी जिक्र किया। उन्होंने तृणमूल…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना के वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन किया

पीएम मोदी हैदराबाद विकास परियोजनाएं

  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तेलंगाना के वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन किया। यह भारत के औद्योगिक और वस्त्र विकास में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उपलब्धि है। 1695.54 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह देश का पहला कार्यरत पीएम मित्र पार्क है और भारत सरकार की 5 एफ परिकल्पना – फार्म टू फाइबर टू फैक्ट्री टू फैशन टू फॉरेन – को साकार करता है। प्रधानमंत्री ने परियोजना का उद्घाटन करते हुए कहा कि वारंगल स्थित पीएम मित्र पार्क हमारे देश में वस्त्र क्रांति को गति देगा और…

Read More

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, बीजेपी के छह नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली

योगी मंत्रिमंडल विस्तार 6 मंत्री शपथ

  उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया। बीजेपी के छह नेताओं ने मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा दो राज्‍य मंत्रियों का दर्जा बढ़ाकर स्‍वतंत्र प्रभार का कार्य दे दिया गया। राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल ने लखनऊ के जन भवन में आयोजित कार्यक्रम में इन मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी और बीजेपी नेता मनोज पाण्‍डेय को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राज्‍य मंत्री अजीत पाल सिंह और सोमेंद्र तोमर को स्‍वतंत्र…

Read More