प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे टॉयकैथॉन 2021 के प्रतिभागियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बातचीत करेंगे। इस वर्ष पांच जनवरी को शिक्षा मंत्रालय, महिला और बाल विकास मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, उद्योग संवर्धन और आतंरिक व्यापार विभाग, वस्त्र मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (ए.आई.सी.टी.ई.) ने मिलकर टॉयकैथॉन 2021 की शुरूआत की थी।
देश भर से लगभग 1 लाख बीस हजार प्रतिभागियों ने ट्वॉयकैथॉन 2021 के लिए 17 हजार से अधिक विचारों को पंजीकृत और प्रस्तुत किया। जिनमें से एक हजार पांच से 67 विचारों को 22 जून से 24 जून तक आयोजित होने वाले तीन दिनों के ऑनलाइन ट्वॉयकैथॉन ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित किया गया है। कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण इस ग्रैंड फिनाले में ऐसी स्थिति होगी जो डिजिटल रूप में अभिनव खिलौने के विचार प्रस्तुत करेंगी जबकि नॉन डिजिटल रूप में टॉयधारणा के लिए एक अलग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ट्वॉयकैथॉन 2021 का उद्देश्य भारत में खिलौना उद्योग को बढ़ावा देना है ताकि इसे खिलौना बाजार के बड़े हिस्से की भागीदारी का लाभ मिल सके। भारत के घरेलू बाजार के साथ-साथ वैश्विक खिलौना बाजार विनिर्माण क्षेत्र के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करता है।
