राजधानी दिल्ली में आज भी कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। कल से रूक रूक कर हो रही बारिश से दिन के समय भी लोगों को ठिठुरन का एहसास हुआ। आज का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक 13 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह हल्की धुंध रहेगी। कल का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
Related posts
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज...
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका...
Ranbir Kapoor ने पुणे में ₹16.42 करोड़ की 25 एकड़ जमीन खरीदी, अयोध्या के बाद बड़ा निवेश
Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया रियल...