भारत आ रहा कच्चे तेल से भरा एक टैंकर शनिवार को लाल सागर में यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा दागे गए एक ड्रोन की चपेट में आ गया। अमरीकी सेना ने कहा कि एमवी साईबाबा नाम के समुद्री जहाज में गैबॉन का झंडा लगा था और उसमें भारतीय नागरिक सवार थे। हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन क्षेत्र में एक अमरीकी जहाज को संकट में सहायता के लिए संदेश भेजा गया।
इस हमले से कुछ घंटों पहले ही तट पर एक अन्य टैंकर पर भी हमला हुआ था जिसका आरोप अमरीका ने ईरान पर लगाया है। अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अक्टूबर में इजरायल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से लाल सागर में समुद्री जहाजों पर हमलों में वृद्धि हुई है।
