क्रिसमस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईसाई समुदाय को किया संबोधित

क्रिसमस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईसाई समुदाय को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारे युवा देश की विकास यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। नई दिल्ली में अपने आवास पर क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र में विश्वास रखती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास हर किसी तक पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्रिसमस वह दिन है जब दुनिया ईसा मसीह के जन्म उत्‍साह और उल्‍लास के साथ मनाती है। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन, संदेश और मूल्यों को स्‍मरण करने का भी दिन है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ईसाई समुदाय के कई नेता और विचारक स्वतंत्रता संग्राम में शामिल थे। उन्होंने कहा कि समाज का सही मार्गदर्शन करने में भी ईसा मसीह की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है।

Related posts

Leave a Comment