आज गुरूदेव रबींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती है। इस अवसर पर विश्व स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें शांतिनिकेतन, विश्वभारती विश्वविद्यालय और पश्चिम बंगाल तथा बांग्लादेश में प्रमुख आयोजन शामिल हैं। उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने पोचीशे बोइशाख के अवसर पर गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि गुरुदेव टैगोर का योगदान साहित्य के क्षेत्र से कहीं अधिक व्यापक था। उन्होंने गुरुदेव को एक अग्रणी विचारक,…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुवेंदु अधिकारी को आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुवेंदु अधिकारी को आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी ने जनता से गहरे जुड़ाव रखने वाले और उनकी आकांक्षाओं को करीब से समझने वाले नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आगामी कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी। प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू और निसीथ प्रमाणिक को भी बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना की यात्रा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 मई, 2026 को कर्नाटक और तेलंगाना की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और इस अवसर पर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री हैदराबाद के लिए रवाना होंगे और दोपहर लगभग 3 बजे वे लगभग 9,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 3:45 बजे हैदराबाद में सिंधु अस्पताल…
Read Moreभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा नीति वार्ता का 10वां दौर नई दिल्ली में आयोजित हुआ
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा नीति वार्ता का 10वां दौर 8 मई, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित हुआ। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद ने किया, जबकि ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय नीति के प्रथम सहायक सचिव बर्नार्ड फिलिप ने किया। इस चर्चा में भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी की पुन: पुष्टि की गई। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में हाल के वर्षों में हुई प्रगति का स्वागत किया। वर्ष 2025 में भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों के वार्षिक संवाद की स्थापना ने परामर्श प्रक्रिया को और मजबूत…
Read More

