संसद का मॉनसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होगा: लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि संसद के दोनों सदनों का मॉनसून सत्र इस महीने की 19 तारीख से शुरू होगा। उन्‍होंने कहा कि राज्‍यसभा और लोकसभा का सत्र अगले महीने की 13 तारीख तक चलेगा। आज नई दिल्‍ली में उन्‍होंने कहा कि आने वाले सत्र में 19 बैठकें होंगी। उन्‍होंने कहा कि सत्र के दौरान दोनों सदनों की बैठक सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक होगी। लोकसभा के #MonsoonSession का आयोजन 19 जुलाई से 13 अगस्त तक होगा। यह 17वीं लोकसभा का छठा सत्र होगा।…

Read More

हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय, कई इलाकों में तेज वर्षा हुई

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है और राज्‍य के विभिन्‍न इलाकों में अच्‍छी और तेज वर्षा हुई है। कांगडा जिले में पर्यटक स्‍थल भागसु सहित अन्‍य इलाकों में कल रात से तेज बारिश होने से सभी नदी-नाले उफान पर हैं। राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में सवेरे से ही रूक-रूक कर हल्‍की वर्षा हो रही है। राज्‍य के मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मैदानी इलाकों सहित निचले पर्वतीय क्षेत्रों में तेज और बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

Read More

हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला में बारिश से मांझी नदी में उफान आने से क़रीब 10 दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं

हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला में बारिश से मांझी नदी में उफान आने से क़रीब 10 दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं। बद्री ग्राम पंचायत के उप प्रधान ने बताया, “यहां पर करीब 10 दुकानें और 4-5 मकान नदी में बह गए हैं। मकान में रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है, जान का नुकसान नहीं हुआ है।” हिमाचल प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है और राज्‍य के विभिन्‍न इलाकों में अच्‍छी और तेज वर्षा हुई है। कांगडा जिले में पर्यटक स्‍थल भागसु सहित अन्‍य इलाकों में कल रात से तेज…

Read More

महाराष्‍ट्र में मराठवाड़ा, विदर्भ और पश्चिमी महाराष्‍ट्र में तेज वर्षा हुई

महाराष्‍ट्र में मराठवाड़ा, विदर्भ और पश्चिमी महाराष्‍ट्र में कल तेज वर्षा हुई। नांदेड़, औरंगाबाद, परभनी, अकोला, वाशिम, सांगली, नासिक और रायगढ़ जिलों में बारिश से जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त हो गया। इन जिलों के कई स्‍थानों में पानी भर गया और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। हिंगोली जिले में एक कार पानी में बह गयी, जिसमें दो लोग सवार थे। रायगढ़ जिले में कशीद गांव के निकट एक पुराना पुल टूट गया और दो वाहन पानी में बह गये। मौसम विभाग ने मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट…

Read More