दिल्ली: राजधानी दिल्ली में तेज बारिश हो रही है

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में तेज़ बारिश हो रही है। बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हुआ। गुरुग्राम में आज हल्की बारिश हुई। बारिश की वजह से गुरुग्राम की सड़कों पर जलभराव हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली (जफरपुर, द्वारका, पालम, आयानगर, डेरामंडी), एनसीआर (गुरुग्राम,मानेसर, बल्लभगढ़), हरियाणा (रोहतक, महम, झज्जर, फरुखनगर, नूंह, सोहाना, पलवल), यूपी के कासगंज और आसपास के क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Read More

आज का मौसम कैसा रहेगा (13 जुलाई), जाने कहां होगी बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मुम्‍बई में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। चेन्नई में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना। अधिकतम 34 डिग्री तक जा सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कोलकाता में बादल छाए रहेंगे और बारिश…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश पर चिंता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर चिंता व्‍यक्‍त की है।उन्होंने कहा कि स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। अपने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। विभिन्न प्राधिकरण राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। मैं प्रभावित इलाकों के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।” The situation in Himachal Pradesh due to heavy rains is being…

Read More

महाराष्ट्र में मानसून कई इलाकों में सक्रिय, भारी बारिश से 6 की मौत

महाराष्‍ट्र के कई इलाकों में लम्‍बे अंतराल के बाद मॉनसून कई इलाकों में सक्रिय हो गया है। मराठवाडा, विदर्भ और कोंकण के कई इलाकों में तेज वर्षा हो रही है। कई क्षेत्रों में जल जमाव हो गया है और सडकें क्षतिग्रस्‍त हो गई हैं। राज्‍य में वर्षा के कारण छह लोगों की मौत हो गई है। मुम्‍बई और उपनगरीय क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की गई है।

Read More