भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आज जारी मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के सभी भागों को कवर करते हुए संपूर्ण भारत में पहुंच गया। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सम्पूर्ण भारत को पार करने की सामान्य समय सीमा 8 जुलाई है और इसने पूरे देश को सामान्य समय से 5 दिन की देरी से 13 जुलाई को कवर कर लिया। बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी आर्द्र हवाओं के कारण पिछले 4 दिनों से उत्तर भारत के क्षेत्रों में बादलों का…
Read MoreCategory: Weather Forecast
मॉनसून ने उत्तर पश्चिम भारत को छोड़कर देश के अधिकांश भागों को कवर कर लिया
मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून पर वैज्ञानिक स्पष्टीकरण जारी किया। दक्षिण पश्चिम मानसून 13 जून तक लगातार आगे बढ़ता रहा। केरल में मॉनसून का आगमन 3 जून को हुआ उसके बाद बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ तथा वायुमंडल में एक सरकुलेशन बना जिससे अनुकूल मौसमी स्थितियों में मॉनसून लगातार तेजी से आगे बढ़ता चला गया। मॉनसून ने 13 जून तक उत्तर पश्चिम भारत को छोड़कर देश के अधिकांश भागों को कवर कर लिया। उस दौरान मौसम से जुड़े गणितीय मॉडल ट्रोपो स्फीयर के निचले…
Read Moreबिहार में बाढ़ की स्थिति में कोई सुधार नहीं
बिहार में बाढ़ की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। बूढ़ी गंडक, बागमती और कमला बालन नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है और वे खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। नदियों का पानी दरभंगा, मुजफ्फरपुर और बेतिया के शहरी इलाकों में घुस गया है। गोपालगंज के निचले इलाके पानी में डूब गए हैं और लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों पर भेज दिया गया है। दरभंगा-समस्तीपुर खंड पर रेल पटरियां पानी में डूबी हुई हैं और इस खंड पर रेल यातायात आज चौथे दिन भी बंद है।
Read Moreहिमाचल प्रदेश सरकार ने भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण सभी विभागों सतर्क किया
हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगडा जिले के धर्मशाला में भारी बारिश के कारण आई बाढ के कारण सभी विभागों सतर्क कर दिया है। कल भारी बारिश के कारण बाढ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे सार्वजनिक सम्पत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। धर्मशाला स्थित मैक्लोडगंज के नजदीक पर्यटन स्थल भाग्सू में बाढ से सार्वजनिक सम्पत्तियों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। हालांकि किसी जनहानि की खबर नहीं है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बाढ से हुए नुकसान पर चिंता जाहिर की है और उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न जिलों में तेजी से…
Read More