बिहार में बाढ़ की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। बूढ़ी गंडक, बागमती और कमला बालन नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है और वे खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। नदियों का पानी दरभंगा, मुजफ्फरपुर और बेतिया के शहरी इलाकों में घुस गया है। गोपालगंज के निचले इलाके पानी में डूब गए हैं और लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों पर भेज दिया गया है। दरभंगा-समस्तीपुर खंड पर रेल पटरियां पानी में डूबी हुई हैं और इस खंड पर रेल यातायात आज चौथे दिन भी बंद है।
बिहार में बाढ़ की स्थिति में कोई सुधार नहीं
