महाराष्‍ट्र में मराठवाड़ा, विदर्भ और पश्चिमी महाराष्‍ट्र में तेज वर्षा हुई

महाराष्‍ट्र में मराठवाड़ा, विदर्भ और पश्चिमी महाराष्‍ट्र में कल तेज वर्षा हुई। नांदेड़, औरंगाबाद, परभनी, अकोला, वाशिम, सांगली, नासिक और रायगढ़ जिलों में बारिश से जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त हो गया। इन जिलों के कई स्‍थानों में पानी भर गया और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। हिंगोली जिले में एक कार पानी में बह गयी, जिसमें दो लोग सवार थे। रायगढ़ जिले में कशीद गांव के निकट एक पुराना पुल टूट गया और दो वाहन पानी में बह गये। मौसम विभाग ने मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Related posts

Leave a Comment