इटली ने यूरो कप फुटबॉल मैच जीत लिया है। यूरो कप फुटबॉल में लंदन के वेब्ले स्टेडियम में खेले गये फाइनल मुकाबले में इटली ने इंग्लैंड को पेनल्टी शूट आउट में 3-2 से हरा दिया है।
इंग्लैड के खिलाडी ल्यूक शॉ ने यूरो कप फाइनल के इतिहास में सबसे तेज गोल करके इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह गोल एक मिनट 57 सेकेंड में किया। बाद में, लियोनार्डो बोनुची ने 67वें मिनट में इटली के लिए बराबरी का गोल किया।
