विश्व वरीयता क्रम में पहले नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बीसवां ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर लिया है। यह उनका छठा विंबलडन टेनिस खिताब है। कल रात तीन घंटे 24 मिनट तक चले पुरूष सिंगल्स फाइनल में उन्होंने सातवीं वरीयता प्राप्त इटली के मातेयो बेरितिनी को 6-7, 6-4, 6-4, 6-3, से हराया। नोवाक जोकोविच ने अब सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब में रोजर फेडरर और राफेल नडाल की बराबरी कर ली है।
जोकोविच इस वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन पहले ही जीत चुके हैं।
