हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय, कई इलाकों में तेज वर्षा हुई

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है और राज्‍य के विभिन्‍न इलाकों में अच्‍छी और तेज वर्षा हुई है। कांगडा जिले में पर्यटक स्‍थल भागसु सहित अन्‍य इलाकों में कल रात से तेज बारिश होने से सभी नदी-नाले उफान पर हैं।

राजधानी शिमला और आसपास के इलाकों में सवेरे से ही रूक-रूक कर हल्‍की वर्षा हो रही है। राज्‍य के मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मैदानी इलाकों सहित निचले पर्वतीय क्षेत्रों में तेज और बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

Related posts

Leave a Comment