क्‍यूबा में हजारों की संख्‍या में लोगों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

क्‍यूबा में हजारों की संख्‍या में लोगों ने राजधानी हवाना और अन्‍य शहरों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारी देश में स्‍वतंत्रता, लोकतंत्र और कोरोना महामारी से निपटने के लिए वैक्‍सीन की मांग कर रहे थे। क्‍यूबा में लगभग तीस साल में यह सबसे बड़ा प्रदर्शन है। क्‍यूबा में कोविड संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं।

सरकार के समर्थकों ने भी हवाना में रैली निकाली। क्‍यूबा के राष्‍ट्रपति मिगुएल डियाज़ केनल ने इस अशांति के लिए अमेरिका को जिम्‍मेदार ठहराया है। उन्‍होंने अपने समर्थकों से मज़बूती के साथ प्रदर्शनकारियों का सामना करने को कहा है।

इस बीच, लैटिन अमेरिका के लिए अमेरिकी राजनयिक जूली चुंग ने ट्वीट कर कहा है कि अमेरिका क्‍यूबा के लोगों के अधिकार का समर्थन करता है और किसी भी तरह की हिंसा की निंदा करता है।

Related posts

Leave a Comment