अगले 2 दिन पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना

अगले 2 दिन पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिन पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में कडाके की ठंड जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा जारी रहने की आशंका है।

विभाग ने कहा कि अगले 3 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

पिछले चौबीस घंटे के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में न्यूनतम तापमान 10 से 12 सेल्सियस के बीच रहा।

इस बीच, दिल्ली के लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 7 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

घने कोहरे के कारण कम से कम 26 रेलगाड़ियों के परिचालन में विलंब हुआ।

मौसम विभाग ने कहा कि अरब सागर में कम दबाव के कारण उत्तरी केरल तट, दक्षिण तमिलनाडु और लक्षद्वीप में अगले तीन-चार दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

Related posts

Leave a Comment