विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आत्मनिर्भर भारत उत्सव का उद्घाटन किया

विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आत्मनिर्भर भारत उत्सव का उद्घाटन किया

विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आत्मनिर्भर भारत उत्सव का उद्घाटन किया। उत्सव इस महीने की 10 तारीख तक जारी रहेगा और देश में आत्मनिर्भरता की दिशा में हुई प्रगति का प्रदर्शन किया जाएगा। लोगों के लिए उत्‍सव में प्रवेश निःशुल्क है।

उन्‍होंने राष्ट्रीय एक जिला और एक उत्पाद के विजेताओं को पुरस्कृत किया। एस जयशंकर ने सरकार की इस पहल की सराहना की और कहा कि यह बहुत ही अनोखे और ठोस तरीके से देश की विविधता का प्रतिनिधित्व करता है।

इस अवसर पर पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मतलब यह नहीं है कि हम दूसरों के लिए अपने दरवाजे बंद कर दें। पीयूष गोयल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत उत्सव देश की उभरती शक्तियों का प्रतिनिधित्व करता है।

Related posts

Leave a Comment