आज का अखबार हिंदी 10 मार्च 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

जनसत्‍ता की बड़ी खबर है – आंध्रप्रदेश में एनडीए का विस्‍तार, भाजपा, तेलगु देशम पार्टी और जनसेना पार्टी के बीच गठबंधन। पत्र ने लिखा है – बसपा अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव। इसके साथ ही हरिभूमि ने लिखा है – दक्षिण भारत में एनडीए का कुनबा बढ़ा। राष्‍ट्रीय सहारा ने बड़े अक्षरों में लिखा है – छह साल बाद एनडीए में टीडीपी।

हिन्‍दुस्‍तान की बड़ी खबर है – प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के लिए कई योजनाओं की आधारशिला रखी, एलएसी तक तुरंत पहुंचेगी सेना। दैनिक ट्रिब्‍यून ने इस खबर का शीर्षक दिया है – अरूणाचल में सामरिक रूप से महत्‍वपूर्ण सेला सुरंग का उद्घाटन, अब हर मौसम में चीन की सीमा तक हमारी पहुंच। वीर अर्जुन के शब्‍द है – देश को मिली सबसे लंबी सुरंग। हरिभूमि ने इस खबर को विस्‍तार देते हुए लिखा है – सेला सुरंग से चीन सीमा पर भारतीय सेना का मूवमेंट होगा आसान।

अमर उजाला के पहले पन्‍ने की खबर है – वायुसेना ने जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख में फंसे 737 यात्री बचाए।

निर्वाचन आयुक्‍त अरूण गोयल के इस्‍तीफे की चर्चा अधिकांश अखबारों ने की है।

दैनिक ट्रिब्‍यून ने देश के मुख्‍य न्‍यायाधीश, न्‍यायमूर्ति चंद्रचूड़ के इस बयान को अहमियत दी है कि देश में समानता बनाए रखने के लिए आपसी बंधुत्‍व जरूरी है।

भारत के इंग्‍लैंड को पांच क्रिकेट टेस्‍ट मैचों की श्रृंखला में चार-एक से मात देने की खबर हिन्‍दुस्‍तान के मुख पृष्‍ठ है।

Related posts

Leave a Comment