NIA ने आज राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में एक मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार किया

NIA ने आज राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में एक मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (NIA) ने आज राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में एक मुख्य संदिग्ध को राजस्थान के झुंझुनू में गिरफ्तार किया है। एनआईए ने कहा है कि पूछताछ से मामले में उसकी संदिग्ध भूमिका का पता चला और आरोपी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के साथ उसके संबंध की भी जानकारी मिली।

पिछले वर्ष 5 दिसंबर को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जयपुर में अपने आवास पर गोलीबारी में मारे गए थे। एनआईए ने आज राजस्थान और हरियाणा में आरोपी व्यक्तियों और कई संदिग्धों के घरों सहित कुल 31 स्थानों पर छापेमारी की। इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया चुका है।

Related posts

Leave a Comment