संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 30 जुलाई को अफगानिस्तान के हेरात में संयुक्त राष्ट्र परिसर में हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। हमले में एक अफगान सुरक्षा बल का एक गार्ड शहीद हो गया और कई अन्य घायल हो गये थे। सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने तालिबान के हमले के बाद अफगानिस्तान में बडे पैमाने पर जारी हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुये इसे तत्काल रोकने का आह्वान किया है। सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान में जारी सशस्त्र संघर्ष से प्रभावित समुदायों के मानवाधिकारों के गंभीर हनन पर भी गहरी चिंता व्यक्त की।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हेरात में संयुक्त राष्ट्र परिसर में हमले की कड़ी निंदा की
