टोक्यो ओलिंपिक: एथलीट नीरज चौपडा ने भालाफैंक प्रतियोगिता के फाइनल के लिए क्‍वालीफाई किया

टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भालाफेंक स्‍पर्धा में नीरज चोपड़ा ने फाइनल के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है। क्‍वालीफाइंग में अपने पहले ही थ्रो में 86 दशमलव छह पांच मीटर की दूरी तय कर उन्‍होंने फाइनल में जगह बनाई। इसी स्‍पर्धा में शिवपाल सिंह फाइनल में जगह नहीं बना सके। फाइनल सात अगस्‍त को होगा।

पदक तालिका में 32 स्‍वर्ण के साथ चीन पहले, 24 स्‍वर्ण लेकर अमरीका दूसरे और 19 स्‍वर्ण जीतकर जापान तीसरे स्थान पर है। भारत एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ 64वें स्थान पर है।

Related posts

Leave a Comment