Lok Sabha Election date: लोकसभा की 543 सीटों के लिए तारीखों का ऐलान

Lok Sabha Election date: लोकसभा की 543 सीटों के लिए तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने वाले हैं।

देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं और 20-29 वर्ष की आयु के बीच 19.47 करोड़ मतदाता हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं। 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं।

वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और चुनाव अप्रैल और मई में सात चरणों में संपन्‍न हुए थे। पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने देश की 543 संसदीय सीटों में से 303 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी का लक्ष्‍य 370 सीटें जीतने का है। अब तक भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 267 उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है जबकि मुख्‍य विपक्षी दल कांग्रेस ने 82 उम्‍मीदवारों के नाम घोषित किये हैं। वाम दल, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और कुछ अन्य दलों ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

Related posts

Leave a Comment