भारतीय नौसेना दिवस आज

navi

आज मनाया जा रहा है नौसेना दिवस। साल 1971 में कराची हार्बर में पाकिस्तान के नौसेना मुख्यालय पर भारतीय नौसेना को आपरेशन ट्राइडेंट में मिली शानदार कामयाबी की याद में आज के दिन भारतीय नौसैनिकों की बहादुरी को किया जाता है सलाम।

आज नौसेना दिवस है। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध में भारत की विजय का जश्न मनाने के लिए हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। पाकिस्तानी सेना द्वारा 3 दिसंबर को किए गए हमले का मुह तोड़ जवाब देने के लिए  भारत ने ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ चलाया था। यह अभियान पाकिस्‍तानी नौसेना के कराची स्थित मुख्‍यालय को निशाने पर लेकर शुरू किया गया। इस अभियान में नौसेना के जाबाजों की बहादुरी को सलाम करने के लिए आज नौसेना दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

Related posts

Leave a Comment