भारत जलवायु संरक्षण की हर कार्यनीति के लिए प्रतिबद्ध: हर्षवर्धन

hars

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने पोलैंड के कातोवित्स में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भारतीय पेवेलियन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत जलवायु संरक्षण के लिए हर कार्यनीति के लिए प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने कल पोलैंड के कातोवित्स में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भारतीय पेवेलियन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत जलवायू संरक्षण के लिए हर कार्यनीति के लिए प्रतिबद्ध है। इस सम्मेलन में दुनिया भर के 200 राष्ट्रों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। पेरिस में तीन साल पहले हुए ऐतिहासिक सम्मेलन में वैश्विक तापमान में इजाफे को दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने का लक्ष्य निर्धारित करने पर सहमति बनी थी। लेकिन अब तक इस मोर्चे पर बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिल सकी है और दुनिया ने बढ़ते समुद्री जलस्तर के साथ ही जंगलों में भीषण आग, लू और तूफान से ज्यादा नुकसान देखा है। कातोवित्स सम्मेलन इस लिहाज़ से भी बेहद अहम है कि राष्ट्रों को उन नियमों पर सहमत होना है जिनकी पेरिस समझौते के दौरान 183 देशों ने पुष्टि की थी।

Related posts

Leave a Comment