ICC ने T-20 विश्‍व कप का आयोजन UAE और ओमान में 17 अक्टूबर से कराने का फैसला किया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने घोषणा की है कि ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्व कप का आयोजन संयुक्त अरब अमारात और ओमान में किया जाएगा। इसकी शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी और फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। पहले यह टूर्नामेंट भारत में आयोजित होना था, लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण इसे स्‍थानान्‍तरित किया है। हालांकि टूर्नामेंट की मेजबानी बी सी सी आई के पास ही रहेगी।

Related posts

Leave a Comment