यूक्रेन यूरो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। प्री क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन ने स्वीडन को 2-1 से पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड ने कल लंदन में जर्मनी को 2-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल शनिवार को रोम में खेला जाएगा।
इससे पहले स्विटजरलैंड ने उलट फेर में विश्व चैंपियन फ्रांस को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में स्विटजरलैंड का मुकाबला तीन बार के यूरो चैंपियन स्पेन से होगा।
