विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने इटली में G-20 देशों के विदेश और विकास मंत्रियों को सम्‍बोधित किया

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कल इटली के माटेरा में जी-20 देशों के विदेश और विकास मंत्रियों की बैठक में समकालीन चुनौतियों पर विचार साझा किये। उन्‍होंने कहा कि कोविड का विश्‍व में गरीबी, भुखमरी और बीमारियों से निपटने में काफी असर पडा है। इससे वैश्‍विक विकास एजेंडा पीछे चला गया है और कई क्षेत्रों में संवेदनशीलता बढ गई है।

डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि भारत आज सभी प्रकार के गतिविधियों में अग्रिम पंक्ति में है, और 80 करोड नागरिकों को खाद्यान्‍न उपलब्‍ध करा रहा है।

विदेश मंत्री ने बैठक से हटकर 12 देशों के विदेश मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया। अमरीका के विदेश मंत्री एन्‍टनी ब्‍लिंकेन के साथ बैठक में उन्‍होंने हिन्‍द-प्रशांत और अफगानिस्‍तान की स्थिति पर चर्चा की।

विदेश मंत्री ने जी-20 सत्र में अफ्रीका के बारे में भी बात की।

Related posts

Leave a Comment