केरल में कोविड संक्रमण थोडी वृद्धि हुई है। कल 13 हजार पांच सौ 50 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य में इस समय संक्रमण की दर 11 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कोविड के बढते मामलों पर चिन्ता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कोविड प्रतिबंध उन क्षेत्रों में जारी रहेंगे जहां संक्रमण में वृद्धि जारी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में दैनिक कोविड संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है और स्वस्थ होने की दर बढ़ी है। स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कल शाम नई दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि एक दिन में संक्रमितों की सबसे अधिक संख्या दर्ज होने के बाद अब दैनिक नए मरीजों की संख्या में लगभग 91 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि कल केवल 37 हजार 566 लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई।
पिछले 24 घंटे का डेटा लें तो पाते हैं कि मात्र 37 हजार पांच सौ 66 केसेज देश में रिपोर्ट हुए हैं जो रिपोर्टेड पीक थी देश में उससे 91 परसेंट केसेज में डिकलाइन नोट किया है और हमने पिछले एक हफ्ते में 17 परसेंट डिक्रिज़ इन एवरेज डेली न्यू केसेज़ रिपोर्टेड देखा है।