गृह मंत्रालय ने सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों से लॉकडाउन प्रतिबंधों में सावधानी पूर्वक राहत देने को कहा

गृह मंत्रालय ने सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों से कहा है कि वे कोविड प्रबंधन के कार्यक्रमों को त्‍वरित रुप से लागू करें। गृह सचिव अजय भल्‍ला ने राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों तथा केन्‍द्रशासित प्रदेशों के प्रशासकों को भेजे पत्र में अपील की है कि वे कोविड प्रबंधन के लिए केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के कल जारी परामर्श के अनुसार जिला और अन्‍य प्राधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी करें।

गृह सचिव ने कहा कि कई राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों ने कोविड संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद प्रतिबंधों में छूट देनी शुरू कर दी है। उन्‍होंने कहा कि छूट देने की प्रक्रिया का निर्धारण सावधानी पूर्वक किया जाना आवश्यक है।

गृह मंत्रालय ने सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों से संक्रमण दर और अस्‍पतालों में बिस्‍तरों की उपलब्‍धता की नियमित रूप से निगरानी रखने को कहा है। मंत्रालय ने कोविड महामारी के प्रभावी प्रबंधन के लिए जांच, पहचान और उपचार सहित टीकाकरण तथा कोविड मानकों के पालन की पांच सूत्री रणनीति पर लगातार ध्‍यान देने की जरूरत पर बल दिया है।

Related posts

Leave a Comment