HIV संक्रमण की वार्षिक दर में 46 प्रतिशत गिरावट

HIV संक्रमण की वार्षिक दर में 46 प्रतिशत गिरावट

राष्‍ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन–एन ए सी ओ ने बताया है कि 2010 से 2021 के बीच एच आई वी संक्रमण की वैश्विक औसत में 32 प्रतिशत की गिरावट के मुकाबले देश की वार्षिक दर में 46 प्रतिशत गिरावट आई है। एन ए सी ओ, एड्स के अनुसार मृत्‍यु की संख्‍या में 76 प्रतिशत कमी आई है, जबकि उपरोक्‍त अवधि के दौरान वैश्विक औसत मृत्‍यु में 52 प्रतिशत कमी आई।

विश्‍व एड्स दिवस के अवसर पर आज नई दिल्‍ली में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर भारती प्रवीण पवार के जारी वीडियो संदेश में जोर देकर कहा गया है कि लोगों को एड्स के उन्‍मूलन के लिए समावेशी और बहुपक्षीय रवैया अपनाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार की एच आई वी और एड्स स्‍थापना नीति 2022, विभिन्‍न संस्‍थानों और संगठनों में संक्रमित और एच आई वी तथा एड्स से प्रभावित लोगों की गरिमा की रक्षा करेगी।

स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय के विशेष सचिव एस गोपालकृष्‍णन और विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के कई गणमान्य सदस्‍य तथा एच आई वी और एड्स पर संयुक्‍त राष्‍ट्र कार्यक्रम के सदस्‍य इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment