G-20 में भारत की अध्‍यक्षता का प्रमुख तत्‍व G-20 को जनता के निकट ले जाना है: विदेश मंत्रालय

G-20 में भारत की अध्‍यक्षता का प्रमुख तत्‍व G-20 को जनता के निकट ले जाना है: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत की जी-20 समूह की अध्‍यक्षता के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष रूप से ध्‍यान केंद्रित किया जाएगा। नई दिल्‍ली में आज इस बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कहा कि आज अविस्‍मरणीय दिवस है और आज इसी दिन भारत ने जी-20 समूह की अध्‍यक्षता औपचारिक रूप से संभाल ली है। उन्‍होंने यह भी कहा कि भारत की अध्‍यक्षता का प्रमुख तत्‍व जी-20 को जनता के निकट ले जाना और इसे जनता का जी-20 बनाने की कोशिश करना है। अरिंदम बागची ने कहा कि वर्ष के दौरान विभिन्‍न जनभागीदारी कार्यक्रमों के माध्‍यम से नागरिकों की बड़े स्‍तर पर भागीदारी की योजना बनाई गई है। उन्‍होंने कहा कि विशेष जी-20 सत्रों में युवाओं और स्‍कूली छात्रों को शामिल करने के प्रयास किए जाएंगे।

जी-20 समूह में रूस की भागीदारी पर अरिंदम बागची ने कहा कि रूस जी-20 का सदस्‍य है और भारत की रूस से जी-20 समूह की प्रक्रियाओं में शामिल होने की अपेक्षा रहेगी। उन्‍होंने जोर देकर कहा कि समूह के रूप में सभी को विश्‍व को प्रभावित करने वाले महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर एक स्‍वर में बोलना होगा। उन्‍होंने कहा कि भारत खाद्य, ईंधन और उरवर्कों समेत विश्‍व को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विशेष ध्‍यान केंद्रित करेगा।

Related posts

Leave a Comment