प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी पूजा सिंघल की 82 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्तियों को अस्थायी तौर पर जब्त किया है। इसमें रांची में स्थित एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, एक चिकित्सा जांच केन्द्र और दो भूखंड शामिल हैं। पूजा सिंघल पर अपने पद का दुरूपयोग करने का आरोप है।
निदेशालय ने झारखंड पुलिस और सतर्कता ब्यूरो द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर धन-शोधन मामले में जांच शुरू की थी। ईडी ने बताया कि मनरेगा घोटाले की राशि कमीशन के रूप में पूजा सिंघल और उनके रिश्तेदारों के विभिन्न बैंक खातों में जमा की गई थी।
