उपराष्‍ट्रपति ने कोच्चि शिपयार्ड में बन रहे स्‍वदेशी विमान वाहक पोत INS विक्रांत का अवलोकन किया

उपराष्‍ट्रपति ने कोच्चि शिपयार्ड में बन रहे स्‍वदेशी विमान वाहक पोत INS विक्रांत का अवलोकन किया

उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने आज कोच्चि शिपयार्ड में बनाये जा रहे स्‍वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत का अवलोकन किया।

शिपयार्ड और भारतीय नौसेना के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने उपराष्‍ट्रपति को आईएनएस विक्रांत की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी।

उपराष्‍ट्रपति ने शिपयार्ड में लगभग 45 मिनट का समय बिताया। इस पोत पर लगभग 23 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। इसकी अधिकतम गति 28 समुद्री मील प्रति घंटे है और इसकी क्षमता तीस लड़ाकू विमानों तथा हेलीकॉप्‍टर को ले जाने की है।

भारतीय नौसेना को यह पोत इस वर्ष अगस्‍त में सौंपा जा सकता है।

Related posts

Leave a Comment