भारत ने महिला नेशन्स कप हॉकी प्रतियोगिता जीत ली है। वेलेन्सिया में फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने स्पेन को एक-शून्य से हराया। गुरजीत कौर ने एकमात्र गोल किया। हॉकी इंडिया ने सभी खिलाडि़यों को दो-दो लाख रुपए और सहयोगी स्टाफ को एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की है।
इसी के साथ भारतीय टीम ने 2023-2024 के एफ.आई.एच. प्रो लीग के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है।