भारतीय मूल के लियो वराडकर आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री चुने गए, प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी

भारतीय मूल के लियो वराडकर दूसरी बार आयरलैंड के प्रधानमंत्री चुने गए हैं। देश की मध्य मार्गी गठबंधन सरकार के साथ बारी-बारी से सत्‍ता संभालने के समझौते के अंतर्गत वराडकर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयरलैंड के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर लियो वराडकर को बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और आयरलैंड के बीच ऐतिहासिक संबंधों, साझा संवैधानिक मूल्यों और बहुमुखी सहयोग का वह सम्मान करते हैं।

Related posts

Leave a Comment