गजा में युद्ध विराम को लेकर मिस्र, कतर, अमेरिका, इस्राइल तथा हमास के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता दोहा में फिर शुरु

गजा में युद्ध विराम को लेकर मिस्र, कतर, अमेरिका, इस्राइल तथा हमास के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता दोहा में फिर शुरु

गजा में युद्ध विराम को लेकर मिस्र, कतर, अमेरिका, इस्राइल तथा हमास के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता दोहा में फिर शुरु हो गयी है। मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया के नेतृत्‍व में इस्राइली प्रतिनिधिमंडल ताजा संघर्ष विराम सुनिश्चित करने संबंधी संभावनाओं पर चर्चा के लिए शुक्रवार को पेरिस में था। इस प्रतिनिधिमंडल ने इजराइल द्वारा फिलिस्‍तीनी कैदियों को छोड़े जाने के बदले हमास द्वारा पकड़े गए बंधकों की रिहाई को लेकर भी चर्चा की।

7 अक्‍टूबर को इजराइल पर हमास के हमले के दौरान फिलिस्‍तीनी लड़ाकों ने दो सौ पचास लोगों को बंधक बना लिया। इनमें से एक सौ तीस बंधक गजा में हैं। इजराइल का कहना है कि इनमें से तीस बंधकों की मृत्‍यु भी हो चुकी है। नवम्‍बर महीने में एक सप्‍ताह के संघर्ष विराम के दौरान सौ से अधिक बंधकों और दो सौ चालीस फिलिस्‍तीनी कैदियों की रिहाई हुई थी।

कतर, मिस्र और अमेरिका अब एक नया समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं। गजा स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार संघर्ष विराम को लेकर अंतरराष्‍ट्रीय दबाव हाल के सप्‍ताहों में बढ़ा है। फिलिस्‍तीनी क्षेत्र पर इजराइल के सैन्‍य हमलों में मृतकों की संख्‍या लगभग तीस हजार हो गई है।

अमेरिका, अरब और अन्‍य मध्‍यस्‍थ देशों ने समझौता हो जाने की आशा व्‍यक्‍त की है। यह समझौता रमजान का शुरू होने से पहले हो सकता है।

Related posts

Leave a Comment