अफगानिस्तान में हिंसा बढ़ने के बाद कई शहरों से वाणिज्यिक विमान यात्रा सेवाएं स्थगित

भारत ने अफगानिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों से कहा है कि विमान सेवाओं के बंद होने से पहले घर वापसी के लिए वे तत्काल यात्रा का इंतजाम करें। अफगानिस्तान के कई हिस्सों में हिंसा बढ़ने के बाद कई प्रांतों और शहरों से वाणिज्यिक विमान यात्रा सेवाएं स्थगित की जा रही हैं। नई दिल्ली से आज जारी एक सुरक्षा परामर्श में सलाह दी गई है कि अफगानिस्तान में संचालित भारतीय कम्पनियां यात्रा सेवाएं स्थगित होने से पहले अपनी परियोजनाओं से भारतीय कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकालें। अफगान या विदेशी कम्पनियों…

Read More

छत्‍तीसगढ में विमान से आने वाले यात्रियों के लिए RTPCR की नेगेटिव रिपोर्ट आवश्‍यक

छत्‍तीसगढ सरकार ने विमान से राज्‍य में आने वाले यात्रियों के लिए संशोधित कोविड दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये आठ अगस्त से लागू होंगे। छत्तीसगढ़ में राज्य शासन ने हवाई यात्रियों के लिए नये निर्देश जारी करते हुए आरटी-पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। केवल आईसीएमआर द्वारा स्वीकृत और प्रमाणित पैथोलॉजी लैब की ही आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट मान्य की जाएगी। ऐसे यात्री जिन्होंने कोरोना टीके के दोनों डोज लगवा लिए हैं, उन्हें भी 96 घंटे भीतर की आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। निगेटिव रिपोर्ट नहीं होने…

Read More

दिल्‍ली में कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई

दिल्‍ली में कांवड यात्रा पर रोक लगा दी गई है। दिल्‍ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस बारे में एक आदेश जारी कर कहा है कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया है। आदेश के अनुसार इस महीने की 25 तारीख से शुरू होने वाली कांवड यात्रा के दौरान दिल्‍ली में किसी तरह के किसी आयोजन, जुलूस या जमावड़े की अनुमति नहीं होगी। प्राधिकरण ने दिल्‍ली के सभी जिला मजिस्‍ट्रेटों, पुलिस उपायुक्‍तों तथा अन्‍य अधिकारियों से आदेश का सख्‍ती से पालन कराने को कहा है। उत्‍तर प्रदेश…

Read More

भारत के जयनगर से नेपाल के कुर्था के बीच रेलगाड़ी परिचालन का सफल परीक्षण किया गया

भारत के जयनगर से नेपाल के कुर्था के बीच रविवार को रेलगाड़ी परिचालन का सफल परीक्षण किया गया। दोनों देशों के बीच साढ़े 34 किलोमीटर लंबा यह रेलखंड पहला रेल संपर्क है। यह बिहार में मधुबनी जिले के जयनगर को नेपाल के माहोत्तरी जिले के कुर्था को जोड़ेगा। इसकी लागत छह सौ 19 करोड़ रूपये है। जयनगर-कुर्था रेल संपर्क भारत नेपाल मित्रता रेल परियोजना के तहत आईआरसीओएन-इरकोन बना रहा है। इसके लिए भारत सरकार धन मुहैया करा रही है। इससे दोनो देशों के मध्य व्यापार को मिलेगा बढ़ावा, क्षेत्र के…

Read More