दिल्ली में कांवड यात्रा पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस बारे में एक आदेश जारी कर कहा है कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए यह कदम उठाया गया है। आदेश के अनुसार इस महीने की 25 तारीख से शुरू होने वाली कांवड यात्रा के दौरान दिल्ली में किसी तरह के किसी आयोजन, जुलूस या जमावड़े की अनुमति नहीं होगी। प्राधिकरण ने दिल्ली के सभी जिला मजिस्ट्रेटों, पुलिस उपायुक्तों तथा अन्य अधिकारियों से आदेश का सख्ती से पालन कराने को कहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस वर्ष की कावड़ यात्रा रद्द कर दी
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए इस वर्ष की कांवर यात्रा रद्द कर दी है। यह यात्रा 25 तारीख से शुरू होने वाली थी। राज्य के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री की अपील के बाद कावड़ संघों ने वार्षिक कावड़ यात्रा को रद्द करने का फैसला किया है। इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से पूछा था कि वह यह बताएं कि क्या सरकार यात्रा को सांकेतिक तौर पर आयोजित करने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगी।
उत्तराखंड सरकार पहले ही कांवर यात्रा रद्द करने की घोषणा कर चुकी है।