एयर इंडिया ने पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच इस्राएल के लिए अपनी उड़ानें जुलाई के अंत तक स्‍थगित की

एयर इंडिया इजरायल उड़ान स्थगित

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और अस्थिर हालात को देखते हुए एयर इंडिया ने इस्राएल के लिए अपनी उड़ान सेवाओं के निलंबन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह निलंबन जुलाई के अंत तक लागू रहेगा। इससे पहले एयरलाइन ने सुरक्षा कारणों और क्षेत्रीय परिस्थितियों के चलते दिल्ली–तेल अवीव मार्ग पर उड़ानों को जून के अंत तक स्थगित किया था। एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह फैसला पूरी तरह से मौजूदा सुरक्षा स्थिति और परिचालन जोखिमों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।…

Read More

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो की ग्रे-लाइन पर नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड खंड का उद्घाटन किया

दिल्ली मेट्रो की ग्रे-लाइन पर नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड खंड का उद्घाटन आज केंद्रीय आवास और शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। ढांसा बस स्टैंड एक भूमिगत स्टेशन है और वर्तमान में परिचालित द्वारका-नजफगढ़ कॉरिडोर का एक विस्तार है। आवास और शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, सांसद प्रवेश साहिब सिंह, आवास और शहरी कार्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा और दिल्ली मेट्रो के एमडी मंगू सिंह भी इस…

Read More

रेलवे के नए 3एसी इकनॉमी कोच ने ट्रेन नंबर 02403 प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में आज से अपनी सेवाएं शुरू की

भारतीय रेलवे हमेशा से बेहतर यात्री अनुकूल सुविधाओं के साथ कोच विकसित करके अपने यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय रेलवे की इस विकास यात्रा में नया शामिल होने वाला एसी थ्री टियर इकनॉमी क्लास कोच है। आज से नए कोच ने अपनी सेवा देना शुरू कर दिया है। पहली बार इस कोच को ट्रेन नंबर 02403 प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में जोड़ा गया है। 3एसी कोच की 72 बर्थ की तुलना में नए एसी इकनॉमी कोच में 83 बर्थ हैं। इसके साथ ही इस कोच का किराया 3एसी…

Read More

भारत ने अंतर्राष्‍ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उडानों पर प्रतिबंध की अवधि तीस सितंबर तक बढाई

सरकार ने अंतर्राष्‍ट्रीय व्यावसायिक यात्री उड़ानों के स्‍थगन की अवधि बढ़ा दी है। नागर विमानन मंत्रालय के उड्डयन नियामक महानिदेशालय ने बताया कि निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ाने 30 सितंबर तक स्थगित रहेंगी। हालांकि चुनिंदा मार्गों पर अलग-अलग आधार पर सक्षम अधिकारी द्वारा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है। pic.twitter.com/ERgNjJZdRw — DGCA (@DGCAIndia) August 29, 2021

Read More