सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय व्यावसायिक यात्री उड़ानों के स्थगन की अवधि बढ़ा दी है। नागर विमानन मंत्रालय के उड्डयन नियामक महानिदेशालय ने बताया कि निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ाने 30 सितंबर तक स्थगित रहेंगी। हालांकि चुनिंदा मार्गों पर अलग-अलग आधार पर सक्षम अधिकारी द्वारा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है।
भारत ने अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उडानों पर प्रतिबंध की अवधि तीस सितंबर तक बढाई
