प्रधानमंत्री ने हिल स्टेशनों और बाजारों में बढ रही भीड़ पर चिंता जताई, लोगों से कोविड के उचित व्यवहार का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिल स्टेशनों और बाजारों में बढ रही भीड़ पर चिंता जताई और लोगों से कोविड के उचित व्यवहार का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कोविड दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करने पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने आज असम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के साथ हुए संवाद में कहा कि कोरोना वायरस लगातार अपना रूप बदल रहा है और इसके वेरियंटों पर नजर रखने की जरूरत है। प्रधानमंत्री…

Read More

गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्‍नाथ की 144 वीं रथ यात्रा दोपहर से पहले मंदिर पहुंच गई

गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्‍नाथ की 144 वीं रथ यात्रा दोपहर से पहले मंदिर पहुंच गई। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच रथ यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गई। सूत्रों के अनुसार कोविड-19 महामारी के कारण रथ यात्रा के 19 किलोमीटर के पारंपरिक मार्ग पर लोगों को एकत्र नहीं होने दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि रथ यात्रा के लिए दिन के दो बजे तक लगाया गया कर्फ्यू तीनों रथों के जमालपुर में मंदिर लौटने के बाद सुबह साढ़े 11 बजे से ही हटा लिया गया। रथ…

Read More

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्‍नाथ की विश्‍व प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली जा रही

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्‍नाथ की विश्‍व प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली जा रही है। भगवान जगन्‍नाथ की रथयात्रा देश-दुनिया में सबसे पुरानी है, जिसका वर्णन ब्रह्म पुराण, पद्म पुराण, स्कंद पुराण और कपिला संहिता में पाया जाता है। वार्षिक उत्‍सव हर साल अषाढ़ शुक्‍ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। भगवान जगन्‍नाथ की वार्षिक रथयात्रा पुरी के सारदा बाली के पास गुंडिचा मंदिर पहुंचेगी। आज रथ यात्रा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज दोपहर गजपति महाराज दिब्यसिंह देब के द्वारा “छेरा पहनरा” रस्म के साथ…

Read More

कर्नाटक में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्‍टाडोम कोच की शुरूआत

कर्नाटक में दक्षिण कन्‍नड जिले के प्रभारी मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी और सांसद नलिन कुमार क‍तील ने कल स्‍पेशल मंगलुरू-यशवंतपुर साप्‍ताहिक एक्‍सप्रेस में जोड़े गये दो विस्‍टाडोम कोच का शुभारंभ किया। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विस्‍टाडोम कोच की शुरूआत की है। बेंगलुरु और मंगलुरु के बीच सकलेशपुरा और सुब्रमण्य घाटी से जाने वाली रेल में विस्टाडोम कोच लगाया गया है। वेस्टर्न घाट के प्राकृतिक सौंदर्य को विस्टाडोम डब्बे में लगे बड़े शीशों द्वारा देखा जा सकता है। नदी, झरने, जलाशय, पहाड़, घाटियां, हरियाली और बारिश से भरपूर रमणीय…

Read More