यूरो कप फुटबॉल सेमीफाइनल: पहले सेमीफाइनल में स्‍पेन का मुकाबला इटली से, दूसरे सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड और डेनमार्क आमने-सामने होंगे

यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट-2020 के सेमीफाइनल मुकाबले तय हो गए हैं। मंगलवार को लंदन के वेम्‍बले स्‍टेडियम में पहले सेमीफाइनल में स्‍पेन का मुकाबला इटली से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार को इंग्‍लैंड और डेनमार्क आमने-सामने होंगे। क्‍वार्टरफाइनल में कल रोम में इंग्‍लैंड ने यूक्रेन को 4 गोल से हराया। इंग्‍लैंड के लिए हैरी केन ने दो गोल किए जबकि हैरी मैगुवेर और जॉर्डन हेन्‍डरसन ने एक-एक गोल दागा। यूक्रेन की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। उधर, बाकू में डेनमार्क ने चेक गणराज्‍य पर 2-1 से जीत दर्ज करके…

Read More

महिला क्रिकेट में, भारत ने मेजबान इंग्लैंड को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में 4 विकेट से हराया

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में मेजबान इंग्‍लैंड को चार विकेट से हराया। वॉरसेस्‍टर में भारतीय टीम ने तीन गेंद बाकी रहते 220 रन का लक्ष्‍य हासिल कर लिया। कप्‍तान मिताली राज ने 86 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए। इसके साथ ही मिताली एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इससे पहले यह उपलब्धि इंग्‍लैंड की कप्‍तान चार्लोट एडवर्ड के नाम थी। चार्लोट ने 10 हजार 273 रन बनाए हैं। इससे पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाए जाने पर…

Read More

सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ने विंबलडन टेनिस में मिक्‍स्‍ड डबल्‍स के तीसरे दौर में प्रवेश किया

वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्‍लैम विम्‍बलडन टेनिस में भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्‍ना की जोड़ी मिक्‍स्‍ड डबल्‍स के तीसरे दौर में पहुंच गई है। अगले दौर में भारतीय जोड़ी का मुकाबला जीन-जूलियन रोजर और आंद्रिया क्‍लेपक की जोड़ी से होगा। भारत के दिविज शरण और उनकी ब्रिटिश पत्‍नी सामंथा मरे शरण की जोड़ी को दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले महिला डबल्‍स में सानिया मिर्जा और अमरीका की बेथानी माटेक सैन्‍डस की जोड़ी प्रतियोगिता से बाहर हो गई। पुरूष सिंगल्‍स में स्विटजरलैंड के रोजर…

Read More

यूरो कप फुटबॉल में इटली ने बेल्जियम को और स्पेन ने स्विटज़रलैंड को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

यूरो कप फुटबॉल में इटली और स्‍पेन ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। कल रात क्वार्टर फाइनल में इटली ने बेल्जियम को 2-1 से और स्पेन ने स्विटज़रलैंड को पैनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया। सेमीफाइनल में इटली का मुकाबला स्‍पेन से होगा। आज क्वार्टर-फाइनल में इंग्‍लैंड का मुकाबला युक्रेन से और चेक गणराज्य का सामना डेनमार्क से होगा।

Read More